Advertisement

जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District)  के हद में गुआ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस पूजा में क्षेत्र की महिलाओं ने व्रत आयोजन हेतु व्रत कथा का श्रवण कर पुत्रों की दीर्घायु हेतु ईश्वर से कामना की।

बच्चों के दीर्घायु रहने हेतु आयोजित इस व्रत कथा में जीमूतवाहन नामक राजा के बलिदान की कहानी पर चर्चा किया गया। साथ ही गरुड़ भगवान के द्वारा पूर्व काल में दिए गए बच्चों के दीर्घायु होने के आशीर्वाद को ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूजा करा रहे पंडित प्रभात पाणिग्रही ने महिलाओं को बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत के माध्यम से वर्तमान कलयुग में बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की जानी  चाहिए। इस व्रत का किया जाना मानव कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पूजा में मुख्य रूप से संगीता पांडेय, सोनी झा व अन्य ने पूजा उत्सव में दर्जनों महिलाओं का स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *