धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चानो पंचायत निवासी 37 वर्षीय प्रवासी मजदूर चारो मुर्मू की मुंबई में मौत हो गई है। प्रवासी मजदूर चारो मुर्मू पिता स्व. कोका मुर्मू अपने घर परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई गया था। सड़क हादसे में बीते 14 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को अपने ही पंचायत निवासी ऑफिसर ओम प्रकाश पटेल के द्वारा एम्बुलेंस करा कर उसके पार्थिक शरीर को पैतृक गांव चानो हजारीबाग रोड (सरिया) से पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में एक ही गार्जियन स्वरुप व्यक्ति था, जो अपने पीछे बूढी माँ और पत्नी तथा तीन छोटे छोटे बच्चे छोड़ कर चला गया। उसके मौत से पुरे परिवार में मातम पसरा है।
भारतीय मजदूर संघ विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह जिला प्रभारी भवन निर्माण सुरेश राम ने उनके परिवार से मिलकर सहनशक्ति एवं ढाढस दिए। गांव के हीं समाजसेवी चानो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया डुमरचन्द महतो एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर महतो ने मृतक के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया तथा परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया।
उन्होंने किसी भी समस्या पर हर संम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उक्त ग्राम के महादेव मुर्मू, राजेश टुडू आदि ने घटना की विस्तृत जानकारी दी।
![]()












Leave a Reply