प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के अंबाटांड़ में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से रहिवासियों में उत्साह देखा गया।
जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा को लेकर यहां अपने-अपने वाहनों की साफ सफाई कर सभी छोटे बड़े वाहनों की विधिवत पूजा अर्चना पंडित राजेंद्र मिश्रा के द्वारा संपन्न कराया गया। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर रात्रि में सांस्कृतिक लोक कला गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी तैयारी खूब जोर शोर से की गयी थी।
इस मौके पर विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, उप मुखिया दौलत महतो, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार महतो, दिलीप महतो, विनोद महतो, उदय महतो, चूरामन महतो, रोहित कुमार, जय नारायण महतो, महेश महतो, जितेंद्र कुमार, धनपत कुमार, नीलकंठ महतो, अर्जुन कुमार, महादेव, चिंतामन, रोहित, पिंटू, गिरधारी, नरेश, प्रकाश, रोहित एवं काफी संख्या में बच्चे एवं दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply