Advertisement

मुख्य पार्षद चुनकर समाजसेवा करने का मौका दें मतदाता-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मैं वर्षों से संघर्ष के माध्यम से जनता का सेवा करती रही हूँ। हर क्षेत्र में पीड़ितों की सेवा में सदैव तत्पर रही हूँ। इस चुनाव में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद चुनकर मतदाता समाजसेवा करने का मौका दें।

उक्त बातें 17 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ समस्तीपुर जिला के हद में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड- 25, 26, 27 में मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कही।

उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कहा कि अधिकारी मांगने के लिए सदन में भी संघर्ष करना पड़ता है। इस बार मतदाता संघर्षशील उम्मीदवार को जीताएं, ताकि जन समस्या का समाधान तत्परतापूर्वक किया जा सके। मौके पर उनके साथ बासुदेव राय, शंकर महतो, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह आदि शामिल थे।

इस दौरान वार्ड- 27 में निर्माणाधीन शौचालय में जलापूर्ति नहीं किये जाने से शौचालय चालू नहीं होने समेत विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं मनमानी की भी उन्होंने शिकायत की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *