आरसीएफ पुलिस स्टेशन में हुई महिलाओं की सुनवाई
मुश्ताक खान/मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरसीएफ पुलिस स्टेशन (RCF Police Station) में महिला शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित निवारण दिवस पर करीब 30 महिला शिकायतकर्ताओं की फर्याद पूर्व प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त संजय दराडे ने सुनी।
इसके साथ ही उन्होंने निजिता के मद्देनजर एक -एक कर शिकायतकर्ता महिलाओं से बात किया व आरोपों से संबंधित लोगों को तलब किया। इनमें से जो लोग उपस्थित नहीं हो सके उनके लिए विशेष अधिकारी को तैनात किया गया है। दराडे ने महिला उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को भरोसा दिया की उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 17 सितंबर को आयोजित महिला शिकायत निवारण दिवस को अच्छा प्रतिशद मिला है। विगत 6 महीनों में आरसीएफ पुलिस स्टेशन में महिलाओं द्वारा दर्ज कराई शिकायतों का आकलन कर आवेदक महिलाओं को पुलिस स्टेशन बुलाया गया।
पुलिस के बुलावे पर पहुंची पीढ़ित 30 महिलाओं का पुलिस उप निरीक्षक दीपाली पावसे ने स्वागत किया। इसके बाद उत्पीड़न की शिकार पीढ़ित महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शिकायतकर्ता महिलाएं संतुष्ट दिखाई दीं।
क्योंकि जिन लोगों पर आरोप हैं उनमें से अधिकांश पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें कई आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं, और पारिवारिक तांडव मचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि उत्पीड़न की शिकार पीढ़ित महिलाओं ने पुलिस के साथ बातचीत में बहुत कुछ बताया, जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। अलबत्ता पीढ़ित शिकायतकर्ताओं द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं के अनुसार उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम किया गया।

पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र पाटिल (Police Inspector Ravindra Patil), एंटी गैंग स्क्वॉड के पुलिस सब-इंस्पेक्टर खैरनार, क्राइम डिटेक्शन स्क्वॉड के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर मंड्रे को सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रॉम्बे डिवीजन, मुंबई द्वारा निर्देश दिया गया था।
इस अवसर पर पूर्व प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त संजय दराडे, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रॉम्बे डिवीजन सुहास हेमाडे, आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब घावटे के अलावा, पुलिस निरीक्षक जनसंपर्क, अपराध और पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply