Advertisement

केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी आंकांक्षी जिला ने किया चास प्रखंड का भ्रमण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला बोकारो सह संयुक्त सचिव शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार विपिन कुमार ने 16 सितंबर को अपने बोकारो जिला दौरे पर क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विपिन कुमार ने चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित विभिन्न केंद्रों का निरिक्षण किया।

जानकारी के अनुसार उन्होंने चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सर्वोदय प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व अन्य उपस्थित थे।

केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला बोकारो सह संयुक्त सचिव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंड्राजोरा निरीक्षण क्रम में उपलब्ध सुविधाएं, चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर जरूरी जानकारी ली।

वहीं, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय पिंड्राजोरा के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला का जायजा लिया। यहां कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, विद्यालय प्रधानाध्यापक आदि से उपलब्ध सुविधा और मानव बल के संबंध में पूछा।

संयुक्त सचिव ने जिला समाहरणालय समीप सीएसआर के तहत डालमिया द्वारा संचालित डिजिटल लिटरेसी क्लास ऑन व्हील का भी जायजा लिया। अब तक कितने बच्चों को यह क्लास दिया गया है। यह कैसे काम करता है आदि के संबंध में सीएसआर हेड डालमिया/इंसट्रक्टर आदि से जानकारी ली।

इस संबंध में मौके पर उपस्थित बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने भी जानकारी देते हुए प्रशासन की योजना से केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी को अवगत कराया। डीसी चौधरी ने बताया कि वह डीसीए का कोर्स इसके माध्यम से संचालित करने की दिशा में काम कर रहें हैं, ताकि छात्रों को प्रशिक्षण के साथ एक वैद्य प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *