विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में 16 सितंबर को सर्व समाज एकता मंच की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में स्थानीय जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ गोमियां स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में सर्व समाज एकता मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष चंदन पासवान की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया गोमियां शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार, विशिष्ट अतिथि आईईएल थाना प्रभारी अभिषेक महतो, पलिहारी मुखिया सपना कुमारी, उप मुखिया, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु मौजूद थी। बैठक का संचालन अरुण यादव ने किया।
इस बैठक में मंच के सचिव नरेश साहू ने मंच के उद्देश्यों को रखा और कहा कि मंच का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना है। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने कहा कि मंच स्थानीय समस्याओं के समाधान करने में काफी सहायक सिद्ध होगा।
इसके लिए मंच के सदस्यों को क्षेत्र की समस्याओं को बारीकी से अध्ययन करना होगा। उसके समाधान की दिशा में कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के माध्यम से भी बेरोजगार युवाओं को मुद्रा लोन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा सकता है।
बैंक में किसानों, महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ लिया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अभिषेक महतो ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस भी आपके साथ है, बशर्ते किसी घटना की सूचना समय पर पुलिस को मिले।
जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। जिप सदस्य ने कहा कि आज क्षेत्र में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सही दिशा निर्देश और इच्छाशक्ति से अगर कार्य किया जाय तो क्षेत्र में ही रोजगार के कई संसाधन उपलब्ध है।
मौके पर कांति देवी, प्रकाश गंझू, आंनद नायक, सुभाष चौधरी, धनेश्वर रविदास, पूनम देवी, बंटी पासवान, महेंद्र पासवान, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।
200 total views, 1 views today