प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी योगेन्द्र महतो की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री कुमारी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गई। सवित्री कुमारी आंगनबाड़ी सहायिका थी।
बताया जाता है कि मृतका 15 सितंबर की सुबह अपने घर से कुछ दुर टांड पार नामक जगह में अपने धान खेत में खर पतवार निकालने गई थी। जब शाम हो गई और वह घर वापस नही आई तो परीजन खोज बीन करने निकले। परिजनों द्वारा खोजबीन के क्रम में देखा गया कि महिला खेत में ही बुरी तरह झुलसी हुई है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि 15 सितंबर की शाम अचानक मौसम खराब होने लगा और गरजन के साथ बारिश होने लगी। संभवतः इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सावित्री कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
इधर उक्त घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार साहु, पूर्व प्रधान मुन्ना यादव, रंजित यादव, नन्दलाल महतो, नागेश्वर महतो, मुकेश कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनो को हिम्मत बंधाया।
पोस्टमार्टम के लिए दूसरे दिन 16 सितंबर को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जायेगा। बताया जाता है कि मृतका गायत्री कुमारी का पति योगेन्द्र महतो विदेश में है।
![]()












Leave a Reply