Advertisement

केंद्रीय कार्यालय हरमू में आजसू सुप्रीमो द्वारा सम्मानित हुए प्रखंड अध्यक्ष अजय

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आजसू पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें चेहरा और उम्र देखकर नहीं बल्कि उनके राजनीतिक और जोश जुनून जज्बा के साथ-साथ उनके कार्य शैली एवं अनुभव देखकर पदभार दिया जाता है। वैसे ही एक उदाहरण के पात्र हैं आजसू के विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल।

जानकारी के अनुसार बीते 9 सितंबर को महिला प्रतिनिधि सम्मेलन मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यालय रांची के हरमू में आयोजित किया गया था। जिसमें आजसू के विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा अजय मंडल को सम्मानित किया गया और उनकी जमकर तारीफ की गयी।

इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी में 22 साल का युवा भी बन सकते हैं प्रखंड अध्यक्ष। इसका जीता जागता उदाहरण है अजय मंडल। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में मंडल राजनीति की बुलंदियों को छू कर एक प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्थापित हैं।

उन्होंने कहा कि मंडल मात्र 14 साल की उम्र में राजनीति शुरू किया और आज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सबके सामने है। इससे यह साबित होता है कि आजसू पार्टी ही युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *