Advertisement

नगर परिषद चुनाव में वोटरों की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद चुनाव में वोटरों फोटोकी भूमिका विषयक गोष्ठी का आयोजन 11 सितंबर को मोतीपुर वार्ड-26 में किया गया। अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया।

आयोजित गोष्ठी में रवींद्र प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, नागेंद्र शर्मा, नितेश शर्मा, महेश्वर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, कृष्णा देवी, विजय कुमार, विष्णुदेव कुमार, राजीव कुमार, आशा देवी, सीता देवी, धर्मशीला देवी आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को वोट ही मजबूत बनाए रखता है। हमें हर हाल में अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट के माध्यम में हमें सुयोग्य एवं संघर्षशील प्रतिनिधि को चुनना चाहिए।

मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर महिला नेत्री बंदना सिंह एवं वार्ड- 26 के वार्ड पार्षद पद पर संघर्षशील किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह को समर्थन देने एवं आगामी 14 सितंबर को अनुमंडल कार्यालय पर नामांकन कराने के निर्णय का घोषणा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *