Advertisement

राधेश्याम गौशाला में गौ-सेवा व तर्पण कार्यक्रम आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पितृपक्ष के मौके पर 11 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित राधेश्याम गौशाला में डॉ रवींद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन (Dr Ravindra Usha Singh Charitable) की संचालिका के सहयोग से गौशाला में तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ उषा सिंह, गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव गौरीनाथ कपरदार, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गोयल एवं अन्य सदस्यों के सफल प्रयास से यहां पर पितरों (पूर्वजों) को तर्पण करने की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस पर डॉ उषा सिंह सहित फुसरो स्थित मारवाड़ी समाज के अनेकों महिला, पुरुष शामिल होकर पूर्वजों को जल तर्पण किया और गौ माता को कई तरह के पकवान खिलाए गये। मौके पर गौशाला मे दान कर्ताओं में गोमो की शारदा देवी, फुसरो के राहुल गोयल, संजय अग्रवाल, मुरारीलाल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *