Advertisement

ताजपुर में सड़क पर गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े में सड़क पता लगाना मुश्किल-बंदना सिंह

सड़क निर्माण को लेकर वाहन चालकों के साथ माले करेगी सड़क हड़ताल आंदोलन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जी हाँ, चौंकिए मत! यह तस्वीर समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय की सड़क है। इस सड़क पर गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े में सड़क यह पता लगाना मुश्किल ही नहीं असंभव है।

प्रतिदिन अधिकारियों की गाड़ियों के अलावे, एसएफसी गोदाम तक दर्जनों ट्रक जाती है। इसमें कुछ दुर्घटना का भी शिकार होती है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

उक्त बातें महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने 11 सितंबर को कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर बने गड्ढ़े में वर्षा जल जमाव के कारण गाड़ियों का आवागमन बाधित होता रहता है।

महिला नेत्री ने कहा कि इसके अलावे यहां के फल मंडी, कर्बला पोखर, दरगाह रोड, ओलियापीर रोड, मोतीपुर वार्ड- 26, बहेलिया टोला-कब्रिस्तान रोड, हास्पिटल रोड, थाना चौक, थाना रोड समेत नगर परिषद की कई सड़के पुरी तरह जर्जर है। साथ हीं यह जल जमाव का भी शिकार है।

इस संबंध में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क निर्माण एवं जल निकासी के लिए स्मार-पत्र दिया है। अगर आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वाहन चालकों के साथ मिलकर माले प्रखंड सह अंचल स्थित जर्जर सड़क पर सड़क हड़ताल करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *