Advertisement

भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड सात मील स्थित एम एस काम्प्लेक्स परिसर में 10 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष महादेव मंडल ने तथा संचालन गुरु प्रसाद साव ने किया।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी शहीद महेंद्र प्रताप सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 27 सितम्बर को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता गिरिडीह के पूर्व सांसद एवं माण्डू के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो की पुण्यतिथि पंचायत स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में महिलाएं असुरक्षित हो गई है। आये दिन रोज महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। झारखंड सरकार पूरी तरह विफल है। आये दिन सरकार जाने का बहाना बनाकर झारखंड के जनमुद्दों से सरकार बचना चाहती है।

वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई भी काम बिना रिश्वत के नही होता है। सूखे से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।

हाथी एवं बज्रपात से हुई जनहानि एवं आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति नही हो रही है। झामुमो के शासन काल में झारखंड में अस्थिरता का माहौल उत्पन्न हो गया है। चारों तरफ भय का माहौल व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि लोगो का सरकार से विश्वास उठ गया है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार महतो, मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, कोषाध्यक्ष हिरामन महतो, नगर मंत्री राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजु देवी, उपाध्यक्ष सीमा देवी, चेतलाल महतो, लालजी महतो, डिलेश्वर महतो, लूटन महतो, मेघलाल तुरी, बन्धन महतो समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *