Advertisement

जलनिकासी, नाला व् सड़क निर्माण की मांग को लेकर माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

प्रतिरोध मार्च के दौरान जल-जमाव स्थल पर घंटों सड़क जाम

टेक्स लगना शुरू तो नागरिक सुविधा की व्यवस्था क्यों नहीं- सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर थाना चौक, फल मंडी, दरगाह- बहेलिया टोला मोतीपुर वार्ड-26, ओलियापीर मार्ग समेत अन्य सड़कों से जल निकासी करने, सड़क एवं नाला निर्माण करने की मांग को लेकर 8 सितंबर को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला।

इस दौरान माले कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर आक्रोशपूर्ण नारे लगाते हुए प्रतिरोध मार्च थाना चौक पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी के बाद सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान उक्त सड़क मार्ग घंटों जाम रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर यहां आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य मो. एजाज़ ने की। सभा को संबोधित करते हुए माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने कहा कि पिछले वर्ष लगातार आंदोलन के बाद प्रखंड प्रशासन (Block Administration) कच्चा नाला चीड़कर बाजार क्षेत्र से जल निकासी कराई थी।

प्रशासन ने वर्षा बाद इसे पक्का नाला में तब्दील करने का आश्वासन दिया था। नाला निर्माण के लिए ताजपुर नगर परिषद को आवंटित करोड़ों की राशि पड़ी रही, लेकिन नाला निर्माण शुरू नहीं हुआ। यह प्रशासनिक मनमानी के साथ ही जन विरोधी कदम है। माले इसका पूरजोर विरोध करती है।

माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का मोतीपुर वार्ड-26, दरगाह रोड, फल मंडी, कर्बला रोड, थाना चौक, बहेलिया टोला रोड, ओलियापीर रोड आदि काफी जर्जर है। इस पर वर्षा का जल जमाव है। जिससे यहां लगातार दुर्घटना होती रहती है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब जल निकासी कर नाला एवं सड़क निर्माण शुरू करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

सभा को ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, टहलू सदा, जीतेंद्र सहनी, प्रेमन पासवान, चांद बाबू, मो. शकील, मो. कयूम, मो. इरशाद, आसिफ नूरैन, शाहीद होदा, मो. जुबैर, मो. सादीक, मनोज साह, मो. अबुबकर समेत दर्जनभर से अधिक माले, आइसा, इनौस के नेताओं ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *