Advertisement

करगली बाजार में करमा पर्व पर डांस प्रतियोगिता में शगुन बनी विजेता

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाई बहन की प्रेम का प्रतीक करमा पर्व के समापन पर बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के करगली बाजार नावाखाली पाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम व झूमर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा फुसरो नगर मंडल मंत्री टुनटुन तिवारी व सुमन कुमारी के नेतृत्व में झूमर डांस प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता में करगली बाजार की शगुन कुमारी विजेता घोषित की गयी।

इस अवसर पर यहां युवतियों ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि फुसरो नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंत्री टुनटुन तिवारी, कांगेस नेत्री पम्मी सिंह, वार्ड पार्षद अनिल साव द्वारा सभी प्रतिभागी बच्ची व युवतियों को मेडल व डांस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित डांस प्रतियोगिता में करगली बाजार की शगुन कुमारी, परी कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा भाजपा नेत्री सुमन कुमारी को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर मंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। झूमर नृत्य के प्रति लोगो का प्रेम बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि करमा के गीत व नृत्य से हमारी जीवन शैली जुड़ी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *