पीड़ित महिला को माले का मिला समर्थन
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। घायल महिला समाहरणालय के समक्ष घंटों छटपटाती रही और अधिकारी चैन की निंद सोते रहे। एक बार फिर समस्तीपुर जिला (Samastipur District) शर्मशार होता रहा और महिला हितैषी प्रशासन पीड़िता की सुधी लेना भी मुनासिब नहीं समझा।
अंत में पीड़ितों द्वारा समाहरणालय के समक्ष ही मुख्य मार्ग जाम करने के बाद प्रशासनिक हलकों में हंगामा के बाद प्रशासन पीड़ित के परिजनों को बुलाकर वार्ता करना मुनासिब समझा।
मामला समस्तीपुर जिला के हद में उजियारपुर थाना के जट्टाडीह चौक के पास का बताया जा रहा है। पीड़िता की पुत्री ने बताया कि सीओ द्वारा कागजात का निरिक्षण के बाद शांति से अपने घर में रहने को बोला गया, लेकिन थाना को मिलाकर भू-माफियाओं द्वारा उसके घर को उजाड़ दिया गया। मना करने पर उसके साथ मारपीट किया गया एवं उसके झोपड़ी नुमा घर में आग लगा दिया गया।
पीड़िता की पुत्री ने आरोप लगाया कि दबंगों से मिलीभगत कर थाना द्वारा मुकदमा नहीं लिया गया। अस्पताल जाने पर ईलाज नहीं किया गया। अधिकारियों से भी मिलने नहीं दिया गया। कोई अन्य उपाय नहीं देखकर पीड़िता ने सड़क जाम करने की बात बताई।
जाम स्थल से गुजर रहे भाकपा माले के महावीर पोद्दार, राजकुमार चौघरी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने पीड़िता की सहायता की। वहां तैनात गार्ड एवं फोन से अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हीं अधिकारियों द्वारा पीड़िता को बुलाकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश देकर जाम समाप्त कराया गया।
इस मामले में भाकपा माले नेताओं ने पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि पूरे जिले में भू-माफियाओं एवं दबंगों का मनोबल सातवें आसमान पर है।
जिले में दलित- गरीबों को साजिश के तहत अपने ही भूमि से बेदखल करने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन भूमाफियाओं एवं दबंगों पर कार्रवाई करें अन्यथा भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी।
![]()












Leave a Reply