पिछरी मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सव
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के सांस्कृतिक एवं भाई-बहन का पर्व करमा महोत्सव बोकारो जिला के हद में पिछरी महतो टोला में धूमधाम से मनाया गया। यहां खोरठा, नागपुरी, संथाली करमा गीत के साथ पिछरी के कर्मावर्ती झूमे।
इस अवसर पर सभी अपने-अपने नृत्य की कलाएं प्रस्तुत किए और करमा महोत्सव कमेटी सदस्यों के द्वारा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, आजसू नेता काशीनाथ सिंह और भाजपा फुसरो नगर मंत्री टुनटुन तिवारी आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता टुनटुन तिवारी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं कला को बचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व जो यहां की संस्कृति को पूरे देश विदेश में उजागर करने का काम करते हैं।
उसे बढ़ावा देने की जरूरत है। काशीनाथ सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं द्वारा ऐसा कार्यक्रम प्रत्येक साल होते आ रहा है। यहां के युवा सांस्कृति को हमेशा बचाए रखने का काम करता है। बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि यह पर्व भाई बहनों की खुशियों का त्यौहार है।
इसमें बहनें एक दिन का उपवास कर अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। यह पर्व झारखंड की संस्कृति और प्राकृतिक का एक महोत्सव का पर्व है। यहां भाई बहन की एक अनोखा प्यार देखने को मिलता है।
मौके पर पिछरी उत्तरी पंचायत मुखिया कल्पना देवी, पिछरी दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य नारायण सिंह, विस्थापित नेता सूरज महतो, भाजपा नेता कमलेश महतो, विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर, झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के नेता मनोज महतो, समाजसेवी भारत महतो, गौतम साव, मुकुंद सिंह, अलोक साव, विकास महतो, लालमोहन महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply