Advertisement

महिला समिति द्वारा समिति से जुड़े शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुआ महिला समिति के तत्वधान में बीते 5 सितंबर को समिति के सेवारत संगीत, कराटे एवं नृत्य शिक्षकों को महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए शिक्षकों में ड्राइंग टीचर निरंजन प्रसाद, संगीत टीचर तपस, नृत्य शिक्षक विनय, अक्षय व गुरमीत साथ साथ कराटे शिक्षिका पिंकी प्रसाद शामिल है।

उक्त अवसर पर महिला समिति अध्यक्षा गिरी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षकों की अहमियत पहले की तुलना में और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से ही समाज के बुनियादी स्तर पर विकास की रूपरेखा तय की जा सकती है। मौके पर महिला समिति गुवा की जयश्री नंदकुलियार, गीता दास, दीपा रॉय, निरुपमा दलाई की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *