Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक रिभ्यु बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा की अध्यक्षता में 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक रिभ्यु बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल के सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं महिला थाना प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में संवेदनशील क्षत्रों में पुलिस गतिविधियों को बढ़ाकर उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने पर बल दिया गया। बैठक में न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा सम्मन वारंट का तामिला जारी किया गया। साथ हीं पिछले माह की बैठक में प्राप्त लंबित कांडों की रिव्यू की गई एवं बहुत से कांडों का भी निष्पादन किया गया।

बैठक में महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई एवं शीघ्र ही निष्पादन का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों द्वारा पिछले माह में दर्ज कांड की तुलना में डेढ़ गुना कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इस माह में भी डेढ़ गुणा कांडो का निष्पादन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *