Advertisement

जनता मज़दूर संघ का सीसीएल के नये निदेशक कार्मिक से परिचयात्मक बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित दरभंगा हॉउस में 5 सितंबर को जनता मज़दूर संघ के पदाधिकारियों ने सीसीएल में योगदान देनेवाले नये निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा के साथ परिचयात्मक बैठक किया। इस दौरान नये निदेशक कार्मिक व संगठन के पदाधिकारियों ने परस्पर सहयोग का भरोसा दिया।

उक्त बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने डीपी मिश्रा का बुके देकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर सीसीएल जेसीएससी सदस्य कमलेश सिंह, सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र सिंह, वेलफेयर बार्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, बीएंडके एरिया सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, बरका-सयाल से गोलटेन प्रसाद यादव,आदि।

डी पी सिंह, एनके एरिया से चुरामन दास, पिपरवार से निर्मल सिंह सहित विकास कुमार सिंह, धीरज पांडेय (ढोरी एरिया), जगदीश महतो (कुज्जु एरिया), कामोद प्रसाद, जितेंद्र त्रिपाठी (कथारा एरिया), आशिष दुबे (मगध-आम्रपाली एरिया), मनोज सिन्हा (सीआरएस), पियूष कुमार (मुख्यालय राँची), संजय गोराई (एमआरएस रामगढ़) आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *