प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा हजारीबाग में आयोजित चार दिवसीय आवासीय विशेष प्रशिक्षण में शामिल पेटरवार प्रखंड के सभी 23 मुखिया 5 सितंबर को घर वापस आ गये। यह प्रशिक्षण बीते 2 सितंबर से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया था। उक्त उपलक्ष में सभी को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के अलावा चांदो, मायापुर, चांपी, खेतको, घरवाटांड़, तेनुघाट, उलगड्डा, कोह, चरगी, सदमाकला, उत्तासारा, पेटरवार, बुंडू, दारीद, अरजुआ, पतकी आदि पंचायत के मुखिया प्रमंडल स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल थे, जिसमे 15 महिला तथा 8 पुरुष शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply