Advertisement

मध्य विद्यालय अम्बाटांड़ में मनाया गया शिक्षक दिवस

जिप सदस्य द्वारा शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के अम्बाटांड़ मध्य विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल की उपस्थिति में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम जिप सदस्य सरजू पटेल तथा शिक्षकों ,छात्र-छात्राओं द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर नमन कर पुष्प किया गया। यहां बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिप सदस्य सरजू पटेल ने शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ हीं शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर शिक्षक शंकर प्रसाद महतो, हीरामन महतो, भेखलाल महतो, दिलीप कुमार महतो, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित उक्त विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *