Advertisement

सिमरबेडा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविकाओं ने की बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के सिमरबेड़ा में बीते 3 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह ग्राम स्तर पर सेविकाओं द्वारा बैठक कर पोषण संबंधित जागरूकता जानकारी दी गई।

विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पोषण के संबंध में जानकारी दिया गया। जिला परिषद सरजू पटेल ने कहा कि बेहतर पोषण स्तर बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।

सेविकाओं द्वारा क्षेत्र में सही पोषण देश रोशन के तहत जागरूकता की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 से 30 सितंबर तक प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

इसका मुख्य बिंदु है पोस्टिक आहार एनीमिया, डायरिया की रोकथाम के लिए ग्रामीण रहिवासियों को विशेष जानकारी देना। मौके पर उपस्थित सेविका रीना पटेल, नीतू देवी, रूबी देवी, दिनेश साव, प्रयाग महतो, लीलधारी महतो, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो इत्यादि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *