प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के प्रधान जिला जज रंजना अस्थाना का स्वागत 3 सितंबर को तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा किया गया। अस्थाना का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर अधिवक्ताओं ने किया।
स्वागत भाषण संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने करते हुए स्थानीय समस्याओं को जिला जज अस्थाना के समक्ष रखा। अस्थाना ने संघ के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का निदान वे अपने स्तर से करेगी। इसके लिए कुछ उच्च न्यायालय से आदेश प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए वे उच्च न्यायालय से निवेदन करेंगे। संघ की ओर से वरीय अधिवक्ता सत्य नारायण डे ने संबोधित किया।

धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने करते हुए कहा कि आपके आने से न्यायिक कार्यों में गति बढ़ेगी। मंच का संचालन अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर प्रबोध कुमार महथा, राम बल्लभ महतो, नंद किशोर प्रसाद, अवधेश मिश्रा, बी एन पोद्दार, आदि।
मो. मोबिन, कल्याणी, पुष्पा हंस, महुआ कारक, मुनमुन कुमारी, नमिता कुमारी, शंकर ठाकुर, पुनीत लाल प्रजापति, कुंदन कुमार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, भुनेश्वर महतो, संजय कुमार डे, कनक कुमार सिन्हा सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply