विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बीते दिनों सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल मोटरसाइकिल सवार मनोज यादव की मौत हो गयी। युवक की मृत्यु की सूचना के बाद उसके गांव में सन्नाटा पसरा है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में ढेंढे रहवासी मनु गोप का 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव बीते 31 अगस्त को गांव के बगल स्थित जमकडीह गया था।
लौटने के क्रम में एक महिला को बचाने के चक्कर में वह सड़क पर अनियंत्रित होकर घायल हो गया। जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में परिजनो ने उसे रांची स्थित रिम्स ले गये। बताया जाता है कि इलाज के क्रम में बीते 2 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मनोज यादव शादीशुदा था। उसके एक पुत्र एवं एक पुत्री है। बताया जाता है कि गांव में ही उसकी छोटी सी एक किराने की दुकान थी। उसी से वह अपना जीविकोपार्जन करता था। उसके असमय मृत्यु की घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि गांव में सन्नाटा पसरा है।
![]()












Leave a Reply