Advertisement

किसान की हत्या से आक्रोश

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में जन्दाहा थाने के सोहरथी गांव के किसान अनिल सिंह को बीते 31 अगस्त की रात्रि 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर चढ़ कर गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों मे भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस घटना की सूचना मिलने पर 2 सितंबर को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक प्रतिनिधि मंडल फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मृतक किसान अनिल सिंह के गांव पहुच कर घटना की पूरी जानकारी ली। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नही होने पर आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर अपराधियों के खिलाफ अभी तक हुई कार्रवाई की भी जानकारी लिया एवं अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाते हुए मृतक अनिल सिंह के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

इस मौके पर भारी संख्या में फ्रंट के कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार, वैशाली जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार गोगन, आदि।

प्रदेश के संगठन सचिव शशि भूषण सिंह, मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, रणधीर कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, शांतनु सत्यम तिवारी, पप्पू सिंह, अंकेश ओझा, मुरारी कुमार, वैशाली जिले के फ्रंट के सक्रिय साथी राकेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *