प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर प्रभावित क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं 2 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय पहुंची। महिलाओं को नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने पानी आपूर्ति बेहतर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी महिलाएं वापस लौट गईं।
ज्ञात हो कि, वर्षा के मौसम में भी फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बंद होने से हाहाकार मच गया है। पेयजल संकट गहराने से रहिवासी परेशान इधर उधर पानी की तलाश में भटक रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को मशक्कत करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महिलाएं सुबह से पानी की तलाश में निकल पड़ती है।
आर्थिक रूप से सक्षम रनिवासी पानी विक्रेताओं से पानी का टैंकर मंगाकर पानी खरीद रहे हैं। जल संकट से ग्रस्त रहिवासियों की मांग है कि नगर परिषद प्रशासन तत्काल यहां पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
![]()












Leave a Reply