Advertisement

सीसीएल निदेशक वित्त ने ढोरी के अधिकारियों संग किया बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में ढोरी क्षेत्र के अधिकारियों के साथ 2 सितंबर को सेंट्रल कोलफील्‍डस लिमिटेड (Central Coalfields Limited) के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा ने बैठक किया। बैठक के उपरांत सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल सहित अधिकारियों ने निदेशक वित्त को पुष्पगुच्छ देकर स्‍वागत किया।

बैठक में निदेशक वित्त मिश्रा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुछ टेक्निकल परेशानी रह गई थी। उसे इस वर्ष पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ढोरी क्षेत्र काफी अच्छा कार्य कर रहा है। कार्य करने मे जो भी परेशानी होगी, उसे जल्द ठीक किया जायेगा। उन्होंने अंडरग्राउंड माइन्स का निरीक्षण किया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा ढोरी क्षेत्र के जीएम (प्रोडक्शन) मेराज अहमद, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, एसडीओसीएम कल्याणी के पीओ कुमार सौरभ, पीओ बीके गुप्ता व रंजीत कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन आर के सिंह, आदि।

क्षेत्रीय प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक उज्जवल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक योजना एवं परियोजना आशीष चंचल, क्षेत्रीय अधिकारी सर्वेक्षण सहादेव मजुमदार, सुरक्षा अधिकारी सीताराम उडके, कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, प्रबंधक शैलेश प्रसाद, विक्रय अधिकारी डीके सिंहा, वित्त प्रबंधक संजय कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *