सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सेल गुवा में सेवारत दन्त चिकित्सक डॉ प्रियंका रानी पात्रा ने बताया कि वर्तमान में दंत रोग की समस्या गुवा क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों में देखा जा रहा है।
बहुत सारे सेल कर्मी व मजदूर आए दिन पान मसाला एवं गुटखा का सेवन कर अपने दांतो को खराब कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप दंत रोग की समस्या इस क्षेत्र में आए दिन बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में दांतों की समस्या से छुटकारा पाने हेतु पान मसाला व गुटखा से परहेज करनी चाहिए। पान मसाला, गुटखा, तंबाकू आदि कभी-कभी जानलेवा एवं जीवन के लिए चुनौतीपूर्ण होती हुई दिख रही है।
कोरोना वायरस के प्रति दन्त चिकित्सक डॉ प्रियंका ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा कोरोना वायरस से बचने हेतु मरीजों के शारीरिक परीक्षण के आधार पर पारिवारिक माहौल से आइसोलेट किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शंका के आधार पर कोरोना पीड़ित की पहचान एवं उसके प्रभाव से रहिवासियों को बचाने में आगे आना होगा। साथ ही कोरोना के संकेत सर्दी, खांसी, बुखार एवं साँस लेने में तकलीफ वाले पेशेंट की जांच पूरी सघनता पूर्वक की जानी चाहिए।
![]()












Leave a Reply