Advertisement

पंसस सदस्या के पति को मिली जान से मारने की धमकी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी के पति डॉ सर्जन चौधरी को स्थानीय निवासी एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की सूचना मिली है। इसे लेकर पंसस पति डॉ चौधरी ने कथारा ओपी में एक आवेदन दिया गया है।

इस संबंध में पीड़िता पंसस के पति डॉ चौधरी द्वारा कथारा ओपी प्रभारी को प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि 2 सितंबर की संध्या लगभग 6:30 बजे जब वे अपने रेलवे कॉलोनी स्थित आवास से कथारा बाजार जा रहे थे, इस क्रम में रेलवे कॉलोनी में ही स्थानीय निवासी संतोष कुमार सिंह द्वारा उन्हें जबरन रोककर जान से मारने तथा दोनों पति-पत्नी को गायब कर दिए जाने की धमकी दी गई।

आवेदन में डॉक्टर चौधरी ने कहा है कि आरोपी द्वारा कहा गया कि उसके द्वारा स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शिव मंदिर में मरम्मत और अन्य कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जबकि डॉ चौधरी के अनुसार उन पर लगाया गया उक्त आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कथारा ओपी पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।

इस संबंध में ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने आवेदन दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *