Advertisement

सीपीएम ने चलाया राज्यव्यापी कोष संग्रह अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई एम झारखंड राज्य कमिटी द्वारा 1 से 3 सितंबर तक देशव्यापी कोष संग्रह अभियान चला रही है। इसी के तहत 2 सितंबर को बोकारो जिला सचिव कॉमरेड भागीरथ शर्मा के नेतृत्व में बेरमो लोकल कमिटी के बैनर तले जगह जगह कोष संग्रह किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में जारंगडीह मार्केट में कोष संग्रह अभियान की शुरुआत किया गया। इसके पूर्व क्षेत्र के दुकानदारों से जिला सचिव शर्मा ने आर्थिक सहायता की अपील करते हुए कहा कि सीपीएम मजदूर, किसान, छात्र – नौजवान, महिला, छोटे दुकानदार, व्यवसायी तथा मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन – जिविका पर शासक वर्ग द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम जनता की आर्थिक सहायता से जनता के लिए संघर्षरत रहा है पार्टी का इतिहास। उन्होंने कहा कि माकपा सभी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, किसानो को उनके फसल का सही समर्थन मुल्य, मजदूरों के लिए सही जिने लायक वेतन के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

कॉ शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति समझौता विहीन नीतियों के कारण हमारी पार्टी संघर्ष के अगली कतारों में है। इसलिए हमारी पार्टी को इडी, सीबीआई तथा आइटी आदि को हमारी पार्टी के खिलाफ कदम उठाने मे सोचना पडता है, क्योंकि हमारी पार्टी पूंजीपतियों से न सांठ- गांठ करती है न उनसे चंदा लेती है। हम आम लोगों से आर्थिक सहायता के बल पर आम लोगों के लिए संघर्ष करते है। यही हमारी ताकत है।

जिला कमिटी सदस्य विजय भोई और अख्तर खान ने कहा कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच जब हमारी पार्टी के सांसदों की संख्या 50 से उपर थी तब सूचना के अधिकार, मनरेगा, खद्य सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी कानून बने थे।

केरल में हमारी सरकार है, पर आज तक भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। अभियान में उपरोक्त के अलावा बेरमो लोकल कमिटी के कमलेश गुप्ता, अख्तर खान, रेणु दास, कन्हाई शर्मा, नरेश राम, सुरेश प्रसाद, राजू, टेकावन यादव सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *