स्थापित स्थान पर ही होगा बूमरंग का राजा का विसर्जन
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। नमो नमो संगठन ट्रस्ट द्वारा आयोजित 24 फीट के इक्को फ्रेंडली गणपति बप्पा का दर्शन महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया।
चांदीवली के फार्म रोड पर भव्य पंडाल में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा और फेल्डा ऑयल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महामहिम का स्वागत किया गया। डॉ. नमो नमो संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया की 11 दिनों तक व्हाल्ने वाले उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का समावेश है।
महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय “गणेशोत्सव” की धूम शहर मुंबई सहित पुरे राज्य में मची है। गणेशोत्सव के पवन अवसर पर नमो नमो संगठन द्वारा बूमरंग का राजा का दर्शन करने आए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की भगवान गणेश की प्रतिमा पर्यावरण के अनुकूल है, मूर्तिकार ने इन्हें बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
अंधेरी (पूर्व) के चांदीवली फार्म रोड पर 24 फीट की इक्को फ्रेंडली गणपति बाप्पा की प्रतिमा मुंबई में सबसे ऊंची पर्यावरण के अनुकूल है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हंसा सिंह, पूनम पांडे, राहुल सोलका, सुनीता दुबे, प्रीत कुमार, आचार्य विनोद कुमार, रायो एस. बखिरता जैसी हस्तियों ने बप्पा को नमन किया।
इस साल नमो नमो संगठन ट्रस्ट और फेल्डा ऑयल प्रा. लिमिटेड ब्रांड नाम एलआर एक्टिव के साथ एक और सेगमेंट ने “बिग शावर” की अवधारणा पेश की है, जहां गणपति की मूर्ति को उसी स्थान पर विसर्जित किया जाएगा।
इसे सड़क पर यातायात और अराजकता पैदा करने से बचने के लिए स्थापित किया गया है। डॉ. नमो नमो संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण शर्मा कहते हैं “यह साल का वह समय है जब ‘गणपति बप्पा मोरया’ के मंत्रों से हवा भर जाती है।
![]()












Leave a Reply