Advertisement

वार्ड प्रतिनिधि सह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष ने 12वीं बार किया रक्तदान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत के अम्बेडकर बस्ती निवासी वार्ड प्रतिनिधि सह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष लक्की कुमार ने एक सितंबर को 12वीं बार रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में करगालों निवासी विजय यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इलाज के लिए ब्लड डोनेशन के लिए गुहार लगाई थी। सूचना मिलते ही लक्की कुमार ने हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाजरत 60 वर्षीय आनंद लाल यादव को एक यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर वार्ड प्रतिनिधि सह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष लक्की ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बच सकती है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

रक्त कोष प्रभारी ने लक्की की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर समाजसेवा का कोई और कार्य नहीं हो सकता है। आज के युग में ऐसे समाजसेवी कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने ऐसे कार्यो के लिए और रक्तदान के लिए लोगों को आगे आने की अपील की।

ज्ञात हो कि, लक्की कुमार इसके पहले भी कई बार अपना रक्तदान किए है। वे अपने स्तर से लोगों को सेवाएं दी है। इनके इस सराहनीय कार्य के लिए वे किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *