Advertisement

सांसद व् विधायक ने किया गणपति हॉस्पिटल का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद मे स्वांग वन बी स्थित गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग मे गिरिडीह सांसद एवं गोमियां विधायक ने विधिवत फीता काटकर गणपति हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार मौजूद थे।

उद्घघाटन के अवसर पर हॉस्पिटल संचालक गौतम पटेल ने बताया कि हमारे यहां अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, डेंटल चेकअप, एक्सरे एवं प्रसूति की पूरी सुविधा है। उन्होंने बताया कि अभी जनरल में 20 बेड की सुविधा है। महिला पुरुषों के लिए अलग अलग बेड है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल में विधायक डॉ लम्बोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) एवं जिप सदस्य सह पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज ने गणेश पूजा पंडाल का विधिवत फीता काटकर पंडाल एवं मेले का उद्घघाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा भगवान श्रीगणेश विघ्नहर्ता है। वे उनसे क्षेत्र की जनता के लिए मंगल कामना करते हैं।

मौके पर बबलू तिवारी, मेला समिति अध्यक्ष प्रतिक प्रसाद, अरुण यादव, गंदोरी राम, महेंद्र पासवान, बंटी पासवान, संदीप स्वर्णकार, किशोर बर्मन, चंदन पासवान, सोनाराम बेसरा सहित गणेश पूजा कमेटी के सदस्य एवं वॉलिंटियर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *