Advertisement

वज्रपात से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां क्षेत्र में आयेदिन वज्रपात से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व फुटबॉल खेल रहे एक युवक की मौत के बाद पुन: 31 अगस्त को वज्रपात से एक की मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को गोमियां प्रखंड के हद मे जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के 78 वर्षीय तिलैया निवासी लीलू महतो की आकाशीय बिजली (वज्रपात) से मौत हो गयी, जबकि मुरपा निवासी महेश महतो वज्रपात में गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल महतो को आनन-फानन में रामगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी वह इलाजरत है।

बताया जाता है कि दुकान का उद्घघाटन में जाने जे दौरान तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे दोनों खड़े थे। अचानक तेज गर्जना हुई और वज्रपात मे यह घटना घटी। इस घटना से गांव में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्री छोड़ गए हैं। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *