Advertisement

बिना संघर्ष कोई लड़ाई नहीं जीता जा सकता-वरुण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। असंगठित मजदूर कांग्रेस के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर 28 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय में सीसीएल द्वारा कार्य से बैठाये गये निजी सुरक्षा गार्डों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता असंगठित कांग्रेस (Congress) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तथा संचालन बनेश्वर प्रजापति ने की।

आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बोकारो जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी लड़ाई बिना संघर्ष के नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा काम आंदोलन करना है।

आंदोलन को जो भी रोकने आएगा वह हमारा दुश्मन होगा। सिंह ने कहा कि झारखंड में सरकार हमारी है, इसीलिए किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा गार्डो की पुन: बहाली को लेकर प्रबंधन के साथ अबतक कई दौर की वार्ता के बाद भी प्रबंधन द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा है।

अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। इंटक के महामंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे लगातार आप लोगों की समस्या के प्रति गंभीर हैं। इसे लेकर वे सीसीएल के सीएमडी से आगामी 30 अगस्त को भेंट करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज एकबार फिर प्रदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कथारा महाप्रबंधक सुलझे हुए व्यक्ति हैं।

मौके पर सर्वसम्मति से आगामी सात सितंबर को कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ हीं क्षेत्रीय प्रबंधन को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस बीच यदि प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है तो 15 दिन के अंदर पूरे कथारा क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर यूनियन के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगL ने कहा कि लाठी और झंडा दोनों मजबूत रखना होगा, तभी हमारी जीत होगी। मौके पर सुरेंद्र सिंह, बानेश्वर प्रजापति, वकील अंसारी, अशोक ओझा, रविंद्र कुमार पांडेय, विनोद कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजित बैठक में उपरोक्त के अलावा अवतार सिंह, राजकिशोर यादव, पप्पू लाला, किशुन मंडल, नागेश्वर विश्वकर्मा, राम बिहारी सिन्हा, केदार यादव, दिलीप यादव, जसमुद्दीन, मक. हुसैन, रंजीत मंडल, सत्येंद्र नायक, प्रदीप प्रसाद, उस्मान, जाकिर हुसैकेन, आदि।

जियाउल्लाह, इमामुल रब, सद्दाम हुसैन, हमीद अंसारी, गिरबर मांझी, श्याम सुंदर यादव, प्रकाश प्रजापति, चंद्रदेव मरांडी, जगदीश यादव, निर्मल गंझु, कपील प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, अशोक घासी, संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *