प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। देश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान छूती महंगाई तथा बढ़ती बेरोजगारी को लेकर पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत में 22 अगस्त को रैली निकाला गया।
कांग्रेस कमेटी के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई रैली विभिन्न मुहल्ले में घूमने के दौरान सभी केंद्र सरकार हाय हाय के नारे लगा रहे थे।
रैली में प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद सहित पंचायत अध्यक्ष अशोक मंडल, विजय मंडल, नन्हे हुसैन, निमाय चंद्र मंडल, सोहन रविदास, बबली रविदास, सहदेव केवट, राकेश मंडल, राम बिलास मंडल, रितेश मंडल, मुकेश केवट, रविंद्र कुमार सिंह, विजय रविदास, गोपाल सिंह, आदि।
मो. अब्दुल कयूम, फुलेंद्र रविदास, मो. मकसूद, कुतुबुद्दीन, गणेश महली, करमा रविदास, जानकी, शनिचर सिंह एवं अन्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply