Advertisement

राज्य खाद्य आयोग चेयरमैन का प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल 22 अगस्त को खाध्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी से मिला। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने पेटरवार स्थित वन विभाग के सभागार में राज्य खाध्य आयोग के अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महतो ने राज्य खाध्य आयोग के अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि पेटरवार प्रखंड में अगस्त महीने का खाध्यान अभी तक जनवितरण दुकानों तक नहीं पहुंच पाया है, जो आपूर्ति विभाग की तथाकथित लापरवाह नीति को दर्शाता है। साथ ही स्कूलों में मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी खराब है।

आंगनवाड़ी केंद्र भी समय पर नहीं खुलता है। न ही समय पर पोषाहार बांटी जाती है। उन्होंने कहा कि पेटरवार न्यू बस स्टैंड में संचालित मुखमंत्री दाल भात केंद्र में प्रतिदिन 100 से 150 तक फर्जी नाम दर्ज होते हैं। आयोग अध्यक्ष द्वारा जल्द नकेल कसने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, कसमार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, नावाडीह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अजीत महतो, जिला सदस्य अशोक मंडल मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *