एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के पूर्व प्रधानमंत्री (Prime minister) स्व. राजीव गांधी की 78वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने जयंती समारोह का आयोजन किया। समारोह में बड़ी संख्या में आसपास के रहिवासी उपस्थित हुए।
बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय परिसर में 20 अगस्त की संध्या आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पर उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने कहा कि देश को आधुनिक तकनीक देने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कई यादगार सौगात दी।
जिसमें श्रीलंका में शांति सेना की बहाली सहित आधुनिक टेक्नोलॉजी राजीव गांधी की देन रही है। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने एक स्वर में राजीव गांधी अमर रहे, इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाए।
मौके पर अशोक ओझा, वकील अंसारी, ब्रजेश कुमार सिंह, अंजनी सिंह, सीताराम तुरी, पी डोरे, संजय, अशोक कुमार, मोहम्मद हनीफ, अवतार सिंह, पितांबर, शंकर, मनोज, परशु राम सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply