Advertisement

जल सहिया चुनाव में संध्या मिश्रा ने मारी बाजी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट पंचायत में 19 अगस्त को संपन्न जल सहिया चुनाव में संध्या मिश्रा ने मारी बाजी।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कर चुनाव कराया गया। जिसमें सात प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में भाग लिया।

चुनाव परिणाम के बाद संध्या मिश्रा को 249, अनुराधा देवी को 156, रुपाली कुमारी को 128, बबिता देवी को 118, निराली बाड़ा को 117, रंजू कुमारी को 72 और अनिता देवी को 40 मत प्राप्त हुए। यहां मुखिया ने विजेता को माला पहनाकर सम्मानित किया।

बताते चले कि, इसके पूर्व सुशीला देवी जल सहिया के पद पर थी। उनके त्याग पत्र के बाद चुनाव कराया गया। दिन भर गहमागहमी के बाद संध्या मिश्रा को जल सहिया में विजय हासिल हुई। आसन्न चुनाव में कुल 895 मत पड़े थे। जिसमें 15 रद्द हुए।

इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, उप मुखिया रीता देवी, वार्ड सदस्य जगदेव गुप्ता, शिव शंकर यादव, सविता देवी, शोभा देवी, संदीप कुमार, वीणा पांडेय सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *