Advertisement

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों का टीकाकरण एवं 18+ को लगा कोविशिल्ड

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र, जोरियाधार में 18 अगस्त को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

आयोजित टीकाकरण शिविर में 12 छोटे बच्चों एवं दो गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण तथा 18+ उम्र के 19 युवक एवं युवतियों को कोरोना रोधी टीका कोविशील्ड लगाया गया। इस अवसर पर सभी को एएनएम बबीता कुमारी टीका तथा वैक्सीन लगाया। जबकि इस कार्य में सेविका पिंकी देवी तथा सहिया सुमित्रा देवी ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *