ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार (International Human Rights) एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी बीते दिनों बोकारो जिले का दौरा किया। दौरे के क्रम में वे बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट जाकर पीड़ित कृष्णा मुंडा से मुलाकात की।
मालूम हो कि, कृष्णा मुंडा का पुत्र रोहित मुंडा का तेनुघाट से रजरप्पा जाने के क्रम में वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गया था। मृतक के परिवार को अभी तक सरकार (Government) की ओर से कोई सहायता राशि नहीं मिली है।
जब इस दुर्घटना की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी को मिली वैसे ही वे शोकाकुल परिवार से मिलने उनके तेनुघाट स्थित निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को तत्काल 5,100 रूपए का आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को भी उन्हें जल्द ही दिलाया जाएगा।
मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष प्रभात सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद प्रियदर्शी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह, दिनेश यादव सूबेदार, पुष्पा देवी, भीम प्रसाद, बिंदु देवी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, समाजसेवी सुभाष कटरियार, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply