Advertisement

डीएवी गुवा में हर्षोल्लास के साथ किया गया झंडोत्तोलन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सेल गुआ महाप्रबंधक दीपक प्रकाश ने स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के साथ झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं। इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है।

स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले लोगों को गर्व महसूस करना चाहिए, क्योंकि वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली हैं। इसलिए उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है।

स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। आजादी से पहले भारत एक ब्रिटिश उपनिवेश था। उस अवधि के दौरान हमारे पूर्वजो ने बहुत कुछ सहा है। क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इसे हमें नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों में राष्ट्र प्रेम जागृत कर राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहने के लिए दिशा निर्देश दिए। मौके पर स्कूली बच्चों में रिया पात्रो एवं विनीत आनंद दास ने विचार प्रकट किया।

आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा किए गए परेड सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों के परेड की सलामी गारद ली। उक्त अवसर पर आगंतुक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका स्कूल के धर्म शिक्षक राजवीर सिंह ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *