Advertisement

म्हाडा मुख्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान संपन्न

मुश्ताक खान/मुंबई। भारत (India) की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव हर्षोल्हास के साथ मनाया गया। इस कड़ी में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) द्वारा राज्य (State) में ‘स्वराज्य महोत्सव’ की पहल की गई।

इस पहल के तहत, महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण के म्हाडा मुख्यालय में बड़े उत्साह के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायन कार्यक्रम का आयोजन बांद्रा पूर्व में स्थित म्हाडा मुख्यालय में संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘म्हाडा’ के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल दिग्गीकर, मुख्य अधिकारी, मुंबई भवन मरम्मत एवं पुनर्निर्माण बोर्ड अरुण डोंगरे, म्हाडा-1 के मुख्य अभियंता धीरज कुमार पांडिरकर, आदि।

मुख्य अभियंता-2 के सुनील जाधव, म्हाडा (Mahada) के सचिव राजकुमार सागर, सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी संजय शिंदे और अन्य गणमान्यों के साथ म्हाडा के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *