आजादी का अमृत महोत्सव पर मूर्ति का अनावरण व पौधा रोपण
मुश्ताक खान/मुंबई। भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75 वीं वर्षगांठ पर म्हाडा के मुख्यालय में उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल दिग्गीकर ने तिरंगा झंडा फहराया और घर-घर में तिरंगा लगाने कि अपील की।
बांद्रा पूर्व, कालानगर स्थित गृहनिर्माण भवन में आयोजित के कार्यक्रम में पुलिस टीम (Police Teem) और म्हाडा के सुरक्षा रक्षकों ने राष्ट्रीय गान (National Anthem) के साथ तिरंगे को सलामी दी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक मूर्ति का अनावरण और पौधरोपण भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष गांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति को बरकरार रखने के लिए क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न घटनाओं को याद किया गया। साथ ही देशवासियों के मन में देशभक्ति की भावनाओं को बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए।
गौरतलब है कि मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड (Mumbai Slum Improvement Board) द्वारा बनाई गई मूर्तिकला का अनावरण में ‘म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल दिग्गीकर ने किया। साथ ही म्हाडा मुख्यालय के परिसर में दिग्गीकर एवं गणमान्य गणमान्यों ने पौधा रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुंबई भवन मरम्मत एवं पुनर्निर्माण बोर्ड के मुख्य अधिकारी अरुण डोंगरे, म्हाडा-1 के मुख्य अभियंता धीरज कुमार पांडिरकर, मुख्य अभियंता-2 सुनील जाधव, मुख्य अभियंता-3 शिवकुमार अडे, कोंकण मंडल मुख्य अधिकारी मुंबई स्लम इम्प्रूवमेंट बोर्ड के चीफ ऑफिसर नितिन महाजन विकास रसाल, आदि।

वित्त नियंत्रक दिग्विजय चव्हाण, ‘म्हाडा’ के सचिव राजकुमार सागर, उप मुख्य अभियंता संतोष बोबडे, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती वैशाली गडपले, सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी संजय शिंदे और अन्य के साथ म्हाडा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, म्हाडा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर-घर में तिरंगा लगाने की अपील की।
![]()












Leave a Reply