Advertisement

कांग्रेस की रैली में शामिल हुए आम व खास नागरिक

चेंबूर के गायकवाड़ नगर से मंडला तक हुवा प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर ईशान्य मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) की तरफ से भव्य रैली निकली गई। 15 अगस्त को करीब 4 बजे चेंबूर के गायकवाड़ नगर से निकली कांग्रेसियों की रैली निमुनिया बाग, टाटा नगर, लल्लु भाई कैम्प, साठे नगर, पी एम जी पी कॉलोनी (PM GP Colony, मोहिते पाटील नगर और मंडला का दौरा किया।

इस रैली में देश के लिए अपनी आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही भाजपा (BJP) द्वारा देश के महान नेताओं के बारे में चल रहे गलत प्रचार की निंदा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार आजादी के 75वें वर्ष गांठ पर संविधान बचाओ, महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी (GST) आदि के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस रैली और प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य उपरोक्त मुद्दों पर यहां की जनता को जागरूक करना था।

कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं के नेतृत्व में युनुस कुरेशी, कल्लू खान, एड. इब्राहिम शेख, लाडले, मुजीब खान (ब्लाक अध्यक्ष), नसीमा कुरेशी, आबिद शेख, धनाजी धायगुडे, अभिमन्यू सरक, आसमा शेख, विशाल भोत्रे, इकबाल शेख, सायराबानो शेख (महिला वार्ड अध्यक्ष), सचिन ढोकल, सुनीता जयसवाल, नईम शरीफ, अजीज खान, आदि

अफसर खान पठाण के अलावा पार्टी (Party) के नेताओं में अब्राहम रायमणि (जिलाध्यस ईशान्य मुंबई), वसीम जावेद खान (महासचिव मुंबई काँग्रेस), डॉ. सत्तार खान (उपाध्यक्ष ईशान्य मुंबई), गफूर खान (सचिव मुंबई काँग्रेस), विकास तांबे सचिव मुंबई काँग्रेस), अल्ताफ काजी (कार्याध्यक्ष ईशान्य मुंबई), समीर अख्तर (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग ई. मुंबई), आदि।

वसंत कुमार (जिलाध्यक्ष स्लम सेल),  गुलशनबी सत्तार खान (महिला सचिव), अख्तरुन निसा शाह (महिला तालुका अध्यक्ष), विनीत कदमघाड, कुतुबुद्दीन लाखी (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता), विनोद जैन (पी सी सी मेंबर) आदि ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *