Advertisement

क्विज प्रतियोगिता में पुष्पा बनी विजेता

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड सभागार मे आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर बीते 14 अगस्त को आपूर्ति विभाग के द्वारा क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे प्रखंड के दर्जनों पंचायत के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविकाओ व मीडिया कर्मी शामिल हुए।

आयोजित प्रतियोगिता मे आंगबाडी सेविका पुष्पा कुमारी प्रथम, मुखिया प्रदीप महतो द्वितीय व मिडिया कर्मी अशोक कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी को बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, जिला परिषद सदस्य पति माथुर प्रसाद  समेत अन्य गणमान्य जनों ने प्रशस्ति पत्र व मेंडल देकर पुरस्कृत किये।

मौके पर जिला परिषद पति मथुर प्रसाद, मुखिया तुलसी महतो, पुरन कुमार महतो, चन्द्रदेव महतो, त्रिभूवन महतो, मुखिया प्रमिला देवी, बंधन महतो, प्रमिला देवी, सवित्री देवी, सबिता देवी, डीलर गुरूचरण साव समेत आंगनबाड़ी की सेविका समेत पंचायत के कई प्रतिनिधिगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *