Advertisement

डीसी, एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसे लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन झा ने किया।

परेड के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास पुरुषोत्तम कुमार सिंह, आदि।

पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूनम मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, मेजर अजीत कुमार झा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

इधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मौके पर जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा लिया गया है।

सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया है। अधिकारिद्वय ने बताया कि बारिश को देखते हुए ऐतिहातन कुछ और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/जवान तैनात रहेंगे।

उपायुक्त चौधरी (Deputy Commissioner Choudhary) ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *