Advertisement

कल्याणी मे सीसीएल कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कल्याणी परियोजना कार्यालय से सीसीएल कर्मियों द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा आसपास के कॉलोनीयों तक जाकर रहिवासियों को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के कल्याणी शाखा सचिव जितेंद्र दुबे ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर हर देशवासी को स्वेच्छा से अपने घर पर तिरंगा फहरा कर इसका मान बढ़ाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ना सिर्फ सीसीएल का है बल्कि संपूर्ण देश का है। उन्होने कहा कि विदेशों में भी लोग अपने अपने घरों और कार्यालय पर तिरंगा लहरा कर गौरवान्वित हो रहे हैं।

एरिया सचिव भीम महतो ने कहा कि यह एक सुअवसर है देश को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को और अधिक बढ़ाने का। उन्होने कहा कि हम एक हैं क्योंकि, हमारे देश का संविधान और निशान (तिरंगा) एक है।

तिरंगा किसी व्यक्ति का अभियान नहीं है, बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है। मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार राय उर्फ पप्पूजी, मनोज कुमार, हर्ष कुमार, उपेंद्र राम, शिला देवी, शांति देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *