एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले द्वारा 14 अगस्त को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत भवन पर 6ठा प्रखंड सम्मेलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दिया है।
इसे लेकर तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र के माध्यम से सूचना देते हुए 13 अगस्त को पूरे प्रखंड क्षेत्र में सधन कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाया गया। प्रखंड के फतेहपुर समेत कई शाखाओं की बैठक आयोजित कर सम्मेलन को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की गई।
मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक माले जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार, बतौर अतिथि जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सम्मेलन समापन के मुख्य वक्ता का माले पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉ धीरेन्द्र झा भाग लेंगे।
माले नेता सुरेन्द्र ने बताया कि सम्मेलन के लिए कुर्सी, टेबुल, टेंट, लाउडस्पीकर, झंडे, बैनर आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। झंडोत्तोलन के बाद शहीद पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सम्मेलन का उद्घघाटन सत्र शुरू होगा।
साथ ही नई प्रखंड कमिटी गठन के सांगठनिक सत्र के बाद सम्मेलन समाप्त होगा। माले नेता ने उद्धघाटन सत्र में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील आमजनों से की है।
![]()












Leave a Reply